Loading Now

Bihar News: गरही डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने गया युवक भी डूबा, दोनों की मौत

सार

जमुई के गरही डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। अफजल गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए समीर कूद पड़ा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।

Bihar News: garhi dam jamui drowning incident two youths died while saving friend in jamui news

(प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के इतपकवा गांव निवासी 18 वर्षीय मो. अफजल अंसारी (पिता मुन्नीवर अंसारी) और 21 वर्षीय मो. समीर अंसारी (पिता सरफराज अंसारी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने पांच दोस्तों के साथ गरही डैम घूमने आए थे। सभी दोस्त डैम में नहाने चले गए। इसी दौरान अफजल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

दोस्त को बचाने में गई दूसरी जान
अफजल को बचाने के लिए उसका दोस्त समीर बिना सोचे-समझे पानी में कूद गया। लेकिन वह भी पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और दोनों डूब गए। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य दोस्तों मो. शाहबाज, मो. आदिल और मो. अयान ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के नाविक और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। नाविकों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक डैम में तलाश की। इसके बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। गरही थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से हुई मौत का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों युवकों के गांव और परिवार में शोक की लहर है और हर कोई गमगीन है।

Previous post

Bihar News: जमीन के झगड़े ने तोड़ा रिश्ता, बेटे ने पिता और भाई पर चलाई गोली, दोनों बाल-बाल बचे, आरोपी गिरफ्तार

Next post

Bihar:रिश्तों का कत्ल! तीन कट्ठा जमीन के लिए बड़े भाई को फरसे से काटा, बचाने आए भाभी और भतीजे को भी नहीं बख्शा

Post Comment

You May Have Missed