Loading Now

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा लेकर जाने को दिया बड़ा बयान, निशाना भी साधा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो वे मुख्यमंत्री पद पर कब तक टिक पाएंगे? हम यह बात पहले से कहते आ रहे हैं, और अब यह साफ दिख रहा है”

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने अभी पद नहीं छोड़ा है लेकिन जब वे राज्यसभा जा रहे हैं तो ये स्वाभाविक है कि जो लोग यहां रहेंगे, वही उनका प्रतिनिधित्व करेंगे”। उन्होंने आगे कहा, “देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य में अगर आप समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं तो ये तो हास्यास्पद बात है। एक राज्य में 100 में 60 आदमी दिन में 100 रुपए भी नहीं कमा रहा है, वहां का सीएम समृद्धि यात्रा की बात कर रहा है, ये तो हास्यास्पद बात है”

नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं”

बिहार का नया सीएम कौन बनेगा, इस पर चर्चा है। खबर है कि हालही में जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है ।

क्या आपको लगता है कि निशांत कुमार को सीएम बनाया जा सकता है? या आपको लगता है कि कोई और नेता इस पद के लिए उपयुक्त होगा?

Post Comment

You May Have Missed