Big News: शेयर बाजार में आने वाली है सुनामी ! इस वजह से बढ़ी चिंता

सोमवार के सत्र में घरेलू बाजारों के लिए संकेत बिगड़ सकते हैं। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और क्रूड में बढ़त जारी है। ईरान में जारी जंग के और उलझने की वजह से कारोबार की ये दिशा है।
नई जानकारियों के साथ ईरान में जारी जंग को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। अमेरिका आने वाले समय में पश्चिम एशिया में हजारों की फौज भेजने की योजना बना रहा है, जिससे साफ है कि अमेरिका की शुरुआती योजना कारगर नहीं रही है।
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त से फेडरल रिजर्व के द्वारा दरों में आगे किसी कटौती की संभावना कम हो गई है। बाजार आगे की दिशा को लेकर अनिश्चित है और निवेशकों का रुख सतर्क होता जा रहा है।
अमेरिकी बाजारों के तीनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। नैस्डेक में 1.5% से ज्यादा की गिरावट है, एसएंडपी 500 में 1% से ज्यादा और डाओजोंस में 0.5% से ज्यादा की गिरावट है।
कच्चे तेल में बढ़त से ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 110 डॉलर के पार पहुंच गया है। डब्लूटीआई का भाव 98 डॉलर के करीब है। वोलेटिलिटी इंडेक्स बढ़त के साथ 25 के स्तर को पार कर गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महंगे तेल से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा और महंगाई दर में उछाल आएगा। इससे केंद्रीय बैंकों को धीमी ग्रोथ और ऊंची महंगाई का सामना करना पड़ेगा।



Post Comment