Bihar: टक्कर से तकरार; दरभंगा में बाइक भिड़ंत के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में दर्जनभर घायल
सार
Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर गांव में दो बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गांव में कैंप कर रही है।

Photo Title – फोटो : creditविज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर गांव में बीती देर रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि दो बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विवाद ने लिया हिंसक रूप
विज्ञापन
विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल डीएसपी प्रभाकर तिवारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की।विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की डांसर, बंगाल की काल गर्ल; कहीं होटल तो कहीं आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा था देह व्यापार
जांच जारी, पुलिस कैंप तैनात
डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
Post Comment