Bihar: बीच सड़क टोटो रोका, चाकू निकाला और कर दिए ताबड़तोड़ वार, फिर ऐसे पकड़ा गया आरोपी
सार
Bihar: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक युवक ने बीच सड़क पर टोटो रिक्शा रोककर चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर पहुंची पुलिसविज्ञापन
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में एक बदमाश ने बीच सड़क पर टोटो रिक्शा रोककर 4 लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुराने विवाद में बीच सड़क पर हमला
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसी पुराने आपसी विवाद को लेकर बाइक सवार एक युवक ने बीच सड़क पर टोटो रिक्शा को रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने टोटो पर सवार लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी कई बार चाकू से हमला कर चुका था।विज्ञापन
डर के माहौल में इधर-उधर भागे लोग
घटना के बाद मौके पर भय का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों को डर था कि कहीं आरोपी उन पर भी चाकू से हमला न कर दे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय-लालगंज मुख्य मार्ग स्थित नरेंद्र प्रबोधी गांव के पास की बताई जा रही है।
घायलों और आरोपी की हुई पहचान
घायलों की पहचान राजेंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार, स्व. धूटुक महतो के पुत्र राजेंद्र महतो, रवि कुमार की पत्नी निशा कुमारी और राजेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान देवेंद्र महतो के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: 472 एकड़ जमीन पर लगा ताला! खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक, एयरपोर्ट और न्यू बायपास के करीब है एरिया
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद इतना कैसे बढ़ा कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Post Comment