Loading Now

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालात गंभीर

सार

बिहार के सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Truck hits bike in Siwan, one youth dead, another seriously injured

मौके पर मौजूद लोग – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी।

कैसे हुआ हादसा
यह घटना सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर हाई स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त डेंटल डॉक्टर के पास दांत दिखाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान मलमलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एक की मौत, दूसरा गंभीर
हादसे में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि कुमार को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

ट्रक चालक फरार
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने छपरा-मोहम्मदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Post Comment

You May Have Missed