सावधान! आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; खराब मौसम के कारण नौ की मौत
मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई। पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।
खबर अपडेट हो रही है…
Post Comment