Loading Now

निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, हाजीपुर में भव्य स्वागत; क्या सियासत में एंट्री की तैयारी?

बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में बैहर रोड पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चालीसबोड़ी निवासी सुनील उईके (31) और राहुल मर्सकोले (22) की मौत हो गई। दोनों काम से लौट रहे थे; पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Two youths killed in road accident in Bala Ghat

अस्पताल में मौजूद परिजनविज्ञापन

विस्तार

रविवार देर शाम बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भरवेली थाना क्षेत्र के बैहर रोड पर टेकाड़ी और पिपरटोला के बीच हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी।

मृतकों की पहचान रूपझर थाना क्षेत्र के सोनेवानी चौकी अंतर्गत ग्राम चालीसबोड़ी निवासी सुनील पिता धनलाल उईके (31) और राहुल पिता कोपसिंह मर्सकोले (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां
विज्ञापन

बालाघाट से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक 22 जनवरी को किसी निजी कार्य से बालाघाट आए थे। काम खत्म कर देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बैहर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
देर रात दोनों शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। अस्पताल चौकी पुलिस प्रभारी शिवदयाल पटले ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहन को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में शोक की लहर है। दो युवाओं की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।विज्ञापन

Previous post

Balaghat News: बालाघाट में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

Next post

खाकी में भी नीतीश की पसंद, खादी में भी; मंत्री की शपथ ले रहे सुनील कुमार की संपत्ति इतनी कम!

Post Comment

You May Have Missed