Bihar News: फंदे से लटका मिला फौजी की पत्नी का शव, पति ड्यूटी पर, ससुराल वाले फरार
Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में सैनिक की पत्नी अमृता पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जहां उसका शव घर की रेलिंग से फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजनविज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में रविवार को एक सैनिक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव मकान की रेलिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया और घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जाते हैं। घटना जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के काशी घाट मोहल्ले की बताई जाती है और मृत महिला की पहचान 25 वर्षीय अमृता पटेल के रूप में हुई है।
चार वर्ष पूर्व हुई शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में नोखा थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री अमृता पटेल की दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनीष कुमार से शादी हुई थी। शादी के बाद से विवाहिता अपने सास, ससुर एवं देवर के साथ बिक्रमगंज के काशी घाट स्थित नवनिर्मित मकान में रहने लगी और पति फौज में नौकरी के दौरान बाहर रहने लगे। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
गाड़ी के लिए हत्या का आरोप
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पिता के अनुसार शादी के बाद से हीं उनकी बेटी को चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुर की उसपर गंदी नजर थी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह दामाद ने फोन पर सूचना दी कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वे लोग भागे-भागे गांव पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भाभी को मौत के घाट उतारने वाले प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस हाजत में आरोपी ने खाया जहर
ससुराल पक्ष फरार, जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद सास, ससुर एवं देवर फरार बताए जाते हैं, जबकि पति अपनी ड्यूटी पर बाहर है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष के फरार होने से मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और हत्या व आत्महत्या के एंगल से जांच चल रही है।
Post Comment