Loading Now

Bihar News: चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली दुल्हन ससुराल से गायब, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

Bihar News: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली रंजना 16 अप्रैल को अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस तकनीकी जांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Bride Love Marriage four months ago Missing from her in-laws house father alleges murder or sale Bihar

कमतौल थानाविज्ञापन

विस्तार

ेदरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी चनुआ गांव से चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली रंजना अपने ससुराल से 16 अप्रैल को अचानक गायब हो गई है। रंजना के पिता ने कमतौल थाना में अपने दामाद सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को गायब करने या बेच देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तकनीकी जांच के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड की मदद से लड़की की तलाश कर रही है।

ससुराल के लोग करते थे परेशान 
जानकारी के अनुसार, अहियारी चनुआ टोला की रंजना कुमारी का अहियारी गोट के राजन कुमार के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने करीब चार महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में राजन के पिता और मां द्वारा बहू से चार लाख रुपये नकद और तीन भर सोने के आभूषण की मांग की जाने लगी। इसके बाद ससुराल वालों द्वारा रंजना को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी शिकायत वह लगातार अपने मायके वालों से करती थी।विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

रंजना के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बेटी के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। बेटी ने फोन पर इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके, जिससे ससुराल पक्ष से विवाद बना रहा।

गायब होने की घटना
16 अप्रैल को अचानक फोन पर सूचना दी गई कि रंजना गायब हो गई है। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर भी उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष सही जानकारी नहीं दे रहा है, जिससे उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है या उसे कहीं गायब कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस जांच और कार्रवाई
इस मामले में सदर-2 के डीएसपी शुभेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर बारात जा रहे कार सवारों और गार्ड के बीच भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल

एफएसएल जांच और तलाशी अभियान
वहीं कमतौल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। विवाहिता के संभावित ठिकानों पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर कई सैंपल लिए गए हैं। लगातार डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Post Comment

You May Have Missed