Bihar: मोतिहारी में शिक्षा व्यवस्था तार-तार, स्कूल परिसर में शिक्षकों का चिकन भोज, वायरल हुआ पार्टी का वीडियो
सार
मोतिहारी जिले के आदापुर प्रखंड स्थित UMS उचीडीह विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक क्लासरूम में कथित रूप से ‘चिकन पार्टी’ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खाना बनाते और बातचीत करते दिख रहे शिक्षकों पर शराबबंदी कानून की अनदेखी के आरोप भी लगे हैं।

मोतिहारी स्कूल में ‘चिकन पार्टी’ का वीडियो वायरल – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
बिहार के मोतिहारी जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। आदापुर प्रखंड के UMS उचीडीह विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक स्कूल परिसर के अंदर कथित रूप से ‘चिकन पार्टी’ करते नजर आ रहे हैं।
क्लासरूम में खाना बनाते दिखे शिक्षक
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ शिक्षक क्लासरूम के अंदर ही खाना बनाते और आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान शराब को लेकर भी चर्चा हो रही थी, जिससे राज्य में लागू शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जहां बच्चों को शिक्षा और नैतिक मूल्यों की सीख दी जाती है, वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे शिक्षा के स्तर और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने किया इनकार
वहीं, जब इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।
Post Comment