Bihar: चार दिन बाद थाने पहुंची नाबालिग, बोली-घर नहीं जाऊंगी! पूर्व मुखिया के बेटे पर लगा है अपहरण का आरोप
सार
Bihar: दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लापता नाबालिग लड़की खुद थाना पहुंच गई। हालांकि, उसने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर दिया। मामले में पूर्व मुखिया के बेटे सहित तीन लोगों पर अपहरण का आरोप है। पुलिस लड़की को समझाने में जुटी है और आगे कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

Photo Title – फोटो : creditविज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिनों से लापता नाबालिग लड़की के मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लड़की खुद सिंहवाड़ा थाना पहुंच गई, लेकिन परिजनों के साथ घर लौटने से उसने स्पष्ट इंकार कर दिया। इस स्थिति में परिजनों और पुलिस को उसे समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
18 अप्रैल की रात से थी लापता, कमरे का दरवाजा खुला मिला था
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लड़की के भाई ने पूर्व मुखिया लालबाबू यादव, उनके पुत्र राधेश्याम यादव सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि 18 अप्रैल की रात लड़की खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन अगली सुबह वह अपने कमरे में नहीं मिली। कमरे का दरवाजा खुला हुआ पाया गया था। परिजनों का कहना है कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी राधेश्याम यादव घटना के आसपास देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज कराया।विज्ञापन
थाना पहुंची लड़की ने परिजनों के साथ जाने से किया इंकार
इसी बीच 20 अप्रैल को सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि लड़की थाना पहुंच गई है। सूचना मिलने पर परिजन अपने मौसा-मौसी के साथ थाना पहुंचे, लेकिन लड़की ने उनके साथ घर लौटने से साफ इंकार कर दिया। काफी समझाने के बावजूद वह किसी भी हालत में जाने को तैयार नहीं हुई।
Post Comment