Loading Now

Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के 14 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करने से बचने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

Bihar weather forecast: Rain alert issued for several districts today; Patna weather News

बिहार में बारिश। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार सुबह सीमांचल और कोसी क्षेत्र के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिले के कई इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि नौ, 10 और 11 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। ऐसा 10 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अररिया जिले के अररिया, कुर्साकांटा, जोकीहाट, रानीगंज, सिकटी समेत सभी नौ प्रखंड प्रभावित बताए गए हैं। वहीं किशनगंज जिले के किशनगंज, कोचाधामन, दिघलबैंक, ठाकुरगंज और बहादुरगंज सहित सातों प्रखंडों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।विज्ञापन

पूर्णिया जिले के अमौर, कसबा, धमदाहा, पूर्णिया पूर्व, बनमनखी, श्रीनगर और बैसा समेत 14 प्रखंडों में चेतावनी जारी की गई है। मधेपुरा जिले के आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, मुरलीगंज और सिंहेश्वर सहित 13 प्रखंडों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है। सुपौल जिले के किशनपुर, निर्मली, प्रतापगंज, सरायगढ़ भपटियाही और सुपौल सहित 11 प्रखंडों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।विज्ञापन

आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट 

एक दिन पहले मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जगहों पर तेज हवा और मेघ गर्जन का असर देखने को मिला।

किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी? 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं बिहार का अधिकतम तापमान 29.4 से 36.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर बना रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 18 से 25.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

जानिए कहां कितनी होगी बारिश?

बारिश के आंकड़ों में तेतरिया सबसे आगे रहा, जहां 59.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा महाराजगंज में 54.2 मिमी, पूसा में 52.6 मिमी, दुरौंधा में 52.4 मिमी और नौतन में 48.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पचरुखी, कुमारखंड, बोचहां, मरवन, कांटी, बिस्फी, मटियानी, हायाघाट, गोरियाकोठी, जलालपुर, डगरुआ, झंझारपुर और सुपौल समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

अगले चार दिन में पांच डिग्री तक बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Previous post

Bihar Cabinet: फिर मंत्री बनेंगी मधुबनी की ‘आधी आबादी’ की आवाज शीला मंडल, जानें कितनी है करोड़ों की संपत्ति

Next post

Bihar News: पटना में 19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या; विवाद या पुरानी रंजिश- पुलिस खोज रही कारण

Post Comment

You May Have Missed