Loading Now

Bihar News: पटना में 19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या; विवाद या पुरानी रंजिश- पुलिस खोज रही कारण

Patna News : जिस दिन देश के प्रधानमंत्री पटना में थे, उसी रात दीदारगंज के कोठिया गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीदारगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

one person murder in Patna bihar news murder case today in didarganj patna

पटना के दीदारगंज में युवक की गोली मारकर हत्याविज्ञापन

विस्तार

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय यश कुमार के रूप में हुई है।

ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मृत घोषित
बताया जा रहा है कि घटना के समय यश कुमार गांव के पास मौजूद था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या के कारणों पर परिजनों से हो रही पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस और दीदारगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक यश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेज दिया गया है। हत्या के कारणों के संबंध में उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एफएसएल की टीम आई, सीसीटीवी भी जांच
ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

गांव में तनाव, पुलिस बल की तैनाती की गई
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है; हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous post

Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के 14 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Next post

Bihar: शादी से लौट रहे युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जामकर आगजनी

Post Comment

You May Have Missed