Loading Now

बारात से लौटते ही बुझ गया घर का आखिरी सहारा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से परिजन बेहाल

Bihar: जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के भाने बीघा गांव के युवक विवेक राज की बारात से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और काको में जिम चलाते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

young man returning from wedding procession died in road accident Jehanabad Bihar

मृतकविज्ञापन

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले में सड़क दुर्घटना में विवेक राज की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के इकलौते चिराग की मौत से पूरा परिवार मातम में डूबा हुआ है। जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के भाने बीघा गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक विवेक राज अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विवेक राज बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे भाने बीघा में मातम पसर गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस परिवार का आखिरी सहारा भी छिन गया।विज्ञापन

परिवार की पृष्ठभूमि

बताया जाता है कि विवेक के पिता स्वर्गीय योगेंद्र कुमार गौतम का निधन वर्ष 2007 में हो गया था, जबकि उनकी माता का देहांत वर्ष 2003 में ही हो चुका था। माता-पिता के गुजर जाने के बाद विवेक ही परिवार के इकलौते वारिस थे। वे काको स्थित अपनी नानी के घर रहकर जीवनयापन कर रहे थे।

स्वभाव और पहचान
ग्रामीणों के अनुसार, विवेक स्वभाव से बेहद शांत और मिलनसार थे। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की थी और पिछले करीब चार वर्षों से काको में ‘रूट फिटनेस’ नाम से जिम का संचालन कर रहे थे। उनकी मेहनत और व्यवहार के कारण इलाके में उनकी अच्छी पहचान थी।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दरोगा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, अगले साल होने वाले थे सेवानिवृत्त

अंतिम संस्कार और शोक का माहौल
मृत्यु के बाद उनके चचेरे भाई चिरंजीव कुमार गौतम ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करते हुए मुखाग्नि दी। वहीं, परिजन और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना से गांव में हर कोई स्तब्ध है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है। घटना के बाद इलाके के लोग लगातार विवेक राज के घर पहुंचकर मातमपुर्सी कर रहे हैं। हालात यह है कि घर में रोने-चिल्लाने की आवाजें गूंज रही हैं।

Previous post

सिकंदरा नगर पंचायत में घूसखोरी का बड़ा खुलासा; कार्यपालक पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Next post

बिहारी होने की सजा: दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने मारी गोली, पांडव का सीना चीरकर गोली कृष्ण को लगी

Post Comment

You May Have Missed