अमर उजाला की खबर का असर; मनरेगा जांच में खुली कई परतें, कई अधिकारी और कर्मी जिम्मेदार
Bihar: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड स्थित विजयी पंचायत में मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं में लाखों रुपये की अनियमितता सामने आई है। अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। जांच रिपोर्ट में 9 योजनाओं सहित सोख्ता निर्माण और डस्टबिन योजना में लाखों की वसूली तय की गई है।

मनरेगा योजना के तहत इसी जगह को नाला का उड़ाही दिखाया गया था।विज्ञापन
विस्तार
मोतिहारी में मनरेगा योजना में हुए घोटाले की खबर बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से दिखाई थी। अब खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है और पूरे मामले में मुखिया समेत कई कर्मियों को दोषी ठहराया गया है।
विजयी पंचायत में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर
विज्ञापन
पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड स्थित विजयी पंचायत से जुड़ा है, जहां मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि अमर उजाला ने जिले के विजयी पंचायत में हुए मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने त्रि-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। इसके बाद जांच टीम के द्वारा लाखों रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। यह पंचायत पहले से ही विवादों में रही है, लेकिन इस बार जांच में गंभीर गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हुआ है।


Post Comment