Loading Now

अमर उजाला की खबर का असर; मनरेगा जांच में खुली कई परतें, कई अधिकारी और कर्मी जिम्मेदार

Bihar: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड स्थित विजयी पंचायत में मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं में लाखों रुपये की अनियमितता सामने आई है। अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। जांच रिपोर्ट में 9 योजनाओं सहित सोख्ता निर्माण और डस्टबिन योजना में लाखों की वसूली तय की गई है।

MNREGA investigation uncovers many layers many officers and workers found responsible Motihari Bihar

मनरेगा योजना के तहत इसी जगह को नाला का उड़ाही दिखाया गया था।विज्ञापन

विस्तार

मोतिहारी में मनरेगा योजना में हुए घोटाले की खबर बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से दिखाई थी। अब खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है और पूरे मामले में मुखिया समेत कई कर्मियों को दोषी ठहराया गया है।

विजयी पंचायत में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर
विज्ञापन

पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड स्थित विजयी पंचायत से जुड़ा है, जहां मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि अमर उजाला ने जिले के विजयी पंचायत में हुए मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने त्रि-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। इसके बाद जांच टीम के द्वारा लाखों रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। यह पंचायत पहले से ही विवादों में रही है, लेकिन इस बार जांच में गंभीर गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हुआ है।

Previous post

औरंगाबाद-रोहतास में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिलों में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर

Next post

व्यवसायी की हत्या कर शव को दुकान में किया बंद, पूर्व मालिक पर लगा हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed