Loading Now

स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण

मिर्जापुर। आप के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम की ओर से मनमाने तरीके से लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने व जल जीवन मिशन के तहत पेयजल दिक्कत व क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त हो गई है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्मार्ट चीटर बनकर जनता का आर्थिक व मानसिक दोहन कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि जनपद में जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत हर घर जल से नल के तहत करोड़ों रुपया खर्च करके पानी आपूर्ति हेतु पाइपलाइन लगाई गई लेकिन पूरे जनपद में कहीं भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इस अवसर पर रमाशंकर साहू, मीरा देवी पटेल, मनोज कुमार सोनकर, संतोष कुमार पांडे , इलियास अंसारी , भोलानाथ बिहार, जयप्रकाश सेठ आदि रहे

Post Comment

You May Have Missed