Loading Now

सीआईडी डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मुख्य आरोपी की पत्नी निकली नगर परिषद उप सभापति; जांच तेज

सुल्तानगंज गोलीकांड मामले में सीआईडी डीआईजी जयंत कांत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच तेज कर दी है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पत्नी नगर परिषद की उप सभापति होने से मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस कई परिजनों से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Bihar CID DIG Visits Crime Scene Main Accused’s Wife Is Municipal Council Deputy Chairperson Probe Intensifies

सीआईडी विभाग के डीआईजी जयंत कांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी विभाग के डीआईजी जयंत कांत और एसपी स्तर के अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और जांच से जुड़े अहम बिंदुओं का गहन अवलोकन किया।

नगर परिषद की उप सभापति मुख्य आरोपी की पत्नी
बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पत्नी नीलम देवी सुल्तानगंज नगर परिषद की उप सभापति हैं। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील और चर्चित हो गया है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इलाज के दौरान दम तोड़ा
गौरतलब है कि पुलिस टीम रामधनी यादव को हथियार बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  कार्यपालक पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी पत्नी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी की मौत के बाद पुलिस ने उसके करीब 8 से 10 परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल सीआईडी की टीम पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

Post Comment

You May Have Missed