Loading Now

बच्चों को पैदल ही स्कूल भेज दिया गया था। बच्चों ने इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति से की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए बाल कल्याण समिति ने एआरटीओ प्रवर्तन को 10 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इधर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बच्चों से प्रकरण की जानकारी ली

हरैया। क्षेत्र के डुहवा मिश्र स्थित एक इंटर काॅलेज की स्कूल बस को आरटीओ विभाग ने जांच के नाम पर चार अप्रैल को रोक लिया था। इसके बाद बच्चों को बस से उतारकर पैदल स्कूल भेज दिया था। इससे बच्चे काफी डर गए थे।

हालांकि इस मामले में बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया और एआरटीओ प्रवर्तन को 10 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बच्चों से जब प्रकरण पर उनकी राय जानी तो बच्चों का दर्द छलक उठा।
विज्ञापन

बतादें कि चार अप्रैल को डुहवा मिश्र के एक विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस हर्रेया थाना क्षेत्र के बड़हर पेट्रोल पंप के पास जैसे ही पहुंची। वैसे ही आरटीओ विभाग से संबंधित अधिकारी ने बस को रुकवा लिया और बस चालक का मोबाइल छीन लिया। कहाकि वाहन की जांच की जानी है। इसलिए बस को हम लोग थाने पर ले जाएंगे। सवार बच्चों को बस से उतर जाने को कहा गया था।
विज्ञापन

Previous post

Bihar: दरभंगा में रिश्तों का कत्ल! प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी और 3 बच्चों को घर से निकाला, गहने भी छीने

Next post

CM Oath LIVE: आज 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु, भाजपा बोली- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार

Post Comment

You May Have Missed