राजनीति में आने से पहले क्या करते थे मंत्री संतोष सुमन? नीतीश का साथ छोड़कर चर्चा में आए थे
डॉ. संतोष कुमार सुमन बिहार की राजनीति में एनडीए के प्रमुख दलित चेहरों में शामिल हैं। प्रोफेसर से मंत्री और फिर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने शिक्षा, संगठन और राजनीतिक रणनीति के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। महागठबंधन सरकार से इस्तीफा और फिर एनडीए में वापसी ने उन्हें बिहार की राजनीति का प्रभावशाली रणनीतिक नेता बना दिया।

मंत्री संतोष सुमन – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
गया की धरती से निकलकर बिहार की सत्ता के केंद्र तक पहुंचे डॉ. संतोष कुमार सुमन आज एनडीए सरकार के सबसे चर्चित दलित नेताओं में गिने जाते हैं। आज उन्होंने एक बार फिर से बिहार सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाई है। प्रोफेसर से मंत्री और फिर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का उनका सफर संघर्ष, रणनीति और सियासी संतुलन की कहानी माना जाता है।

Post Comment