Loading Now

प्रेम प्रसंग में उजड़ा परिवार! प्रेमिका के लिए पत्नी बनी बोझ, पति ने बच्चों संग महिला को घर से निकाला

दरभंगा में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति, सास, ससुर और ननद द्वारा मारपीट कर तीन बच्चों सहित घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पैसे और गहने भी छीन लिए गए तथा आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है।

Wife thrown out house three children protesting husband illicit relationship darbhanga Bihar

बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक शादीशुदा महिला को पति के दूसरी महिला के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पास मौजूद पैसे और गहने भी ससुराल वालों ने छीन लिए। अब महिला अपने बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। मामले को लेकर महिला ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पति रामप्रवेश साह, सास, ससुर और ननद को आरोपी बनाया गया है।

पति पर अवैध संबंध का आरोप
पीड़ित महिला रेणु देवी ने बताया कि उसके पति का पड़ोस की एक महिला के साथ पिछले कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी कमाई का अधिकांश पैसा उसी महिला पर खर्च करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो पति के साथ-साथ सास, ससुर और ननद भी उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से बच्चों की पढ़ाई बंद
महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी 18 वर्ष की है, जबकि दो बच्चे छोटे हैं। परिवार में लगातार हो रहे विवाद और आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बंद हो गई है। पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों सहित भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

पंचायत में भी नहीं सुलझा मामला
रेणु देवी के अनुसार, ससुराल वाले यह कहकर उसे घर में रखने से इनकार कर रहे हैं कि उसके पति रामप्रवेश साह ने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने बताया कि ससुराल से निकाले जाने के बाद उसने अपने मायके वालों को बुलाकर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत के सामने भी उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया।

Post Comment

You May Have Missed