Loading Now

दो भाइयों के बाद अब महताब की हत्या, उजड़ गया खान परिवार का आखिरी सहारा

गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र में 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गोविंदपुर गांव के पास बरामद हुआ। महताब खान परिवार के आखिरी सहारे थे, क्योंकि उनके दोनों भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी।  

wazirganj mahtab khan shot dead family last support killed in gaya today bihar news

घटनास्थल पर जांच करती गया पुलिस – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के गया जिले में अपराधियों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परिवार के आखिरी सहारे माने जाने वाले 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गोविंदपुर गांव के पास उनका शव मिलने के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

गोविंदपुर के पास मिला महताब खान का शव
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कारी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित सातन बीघा निवासी महताब खान (50 वर्ष) के रूप में हुई। शव पर गोली लगने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रातभर तलाश के बाद सुबह मिली लाश
बताया जा रहा है कि महताब खान गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार का आखिरी सहारा थे महताब खान
महताब खान अपने परिवार के सबसे बड़े सहारे थे। उनके दोनों भाइयों की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों के मुताबिक महताब खान मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद भी सामने नहीं आया है। ऐसे में गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Post Comment

You May Have Missed