Loading Now

Bihar Weather : पटना में ओले गिरे, तेज आंधी के साथ आई बारिश; बिहार के मौसम पूर्वानुमान का अलर्ट पढ़ें

सार

Bihar News : दस जिलों के 63 प्रखंडों के लिए मौसम पूर्वानुमान के तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। सुबह साढ़े 11 बजे से ढाई बजे तक का अलर्ट है। समय बढ़ सकता है। इस बीच, पटना में आंधी के बीच ओले के साथ बारिश शुरू हो गई है। 

heavy rain thunderstorms with Hailstorms Patna Bihar weather forecast alert bihar news

पटना में बारिश के साथ गिरे ओले – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार के भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पटना सहित बिहार के दस जिलों के 63 प्रखंडों के लिए तत्काल एक चेतावनी जारी कर रखी थी। सुबह 11:30 बजे से 2:30 के बीच मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। दोपहर बाद एक बजते-बजते तेज हवा और ओले के साथ बारिश के रूप में मौसम का यह पूर्वानुमान सही हो गया। अलर्ट के दायरे में रहे राज्य के बाकी जिलों से भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नए चेहरे को भी मौका देगी भाजपा, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से कितने मंत्री बन रहे?

heavy rain thunderstorms with Hailstorms Patna Bihar weather forecast alert bihar news

बारिश के साथ ओले – फोटो : अमर उजाला

पटना जिले के अंतराल, खुसरूपुर, दनियावां, दानापुर, दुल्हिनबाजार, धनरूआ, नौबतपुर, पंडारक, पटना ग्रामीण, पुनपुन, फतुहा, फुलवारी शरीफ, बख्तियारपुर, बाढ़, विक्रम, बिहटा, बेलछी, मनेर, मसौढ़ी और संपतचक के लिए अलर्ट जारी किया गया था; हालांकि पटना शहरी क्षेत्र में ओले के साथ बारिश हुई। नालंदा के नगरनौसा और हरनौत के लिए अलर्ट जारी है। वैशाली के देसरी, बिदुपुर, महनार, राघोपुर, राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग के साथ जिला मुख्यालय हाजीपुर के लिए अभी अलर्ट है। समस्तीपुर जिले के पटोरी, मोरवा, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और  विद्यापति नगर के लिए मौसम पूर्वानुमान का यह अलर्ट है। सारण जिले के सोनपुर और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा के लिए भी ढाई बजे तक मौसम का अलर्ट है।

Post Comment

You May Have Missed