Loading Now

Bihar News: विधान परिषद् उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार भरा पर्चा, एनडीए की पूरी टीम ने जीत का दावा भी कर दिया

सार

नामांकन पर्च दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा कि ‎राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया। 

Bihar News: BJP candidate Arvind Sharma filed nomination for Legislative Council elections, NDA, by-elections

नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते एनडीए नेता। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) ने आज भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। उनके साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी प्रमुख नेता विधान परिषद् पहुंचे थे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने जीत का दावा भी कर दिया। सभी नेताओं ने एक साथ खड़े होकर विक्ट्री की साइन भी दिखा दी।  


‎नामांकन के बाद सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा ने कहा कि बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के सभी सहयोगी पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।  विज्ञापन

Bihar : भाजपा सरकार ने इंदिरा गांधी के बेटे का नाम कहां-कहां से हटाया? CM सम्राट चौधरी का फैसला चर्चा में

विज्ञापन

‘इस पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी है’
‎भाजपा के नेता अरविंद शर्मा ने भाजपा के पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि उनके कठोर परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया कि उन सभी का सहयोग उन्हें अब तक मिलता आ रहा है। ‎उन्होंने भावुक होते हुए भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि इस पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मुझे वह सब कुछ दिया जिसकी मुझे कल्पना नहीं थी। मैंने जीवनभर एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी का कार्य किया है। ‎इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता और विधायकगण उपस्थित रहे।


12 मई को होगी वोटिंग
भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट 16 नवंबर 2025 को खाली हुई थी। इस सीट से विधान परिषद् सदस्य रहे जनता दल यूनाईटेड के नेता राधाचरण सेठ ने इस्तीफा दिया था। तब से यह सीट खाली थी। इसके बाद यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की गई निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल को यानी खरमास बाद इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। 12 मई को वोटिंग होगी। वहीं 14 मई को काउंटिंग होगी।

Previous post

Bihar News: दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक हुई डायवर्ट, दुर्गापुर में सुरक्षित लैंडिंग

Next post

Bihar News: 14 करोड़ के ब्लॉक ऑफिस निर्माण में बड़ा ‘खेल’! घटिया काम पर भड़के ग्रामीण, जांच के आदेश

Post Comment

You May Have Missed