Bihar News : मदद के बहाने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली की निर्भया की तरह रातभर हैवानियत
सार
Bihar : मोतिहारी की रहने वाली नाबालिग लड़की पटना जंक्शन पर अपना मोबाइल चोरी होने के बाद रो रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि मदद का हाथ बढ़ाने वाला ही सबसे बड़ा भेड़िया निकलेगा।

जांच में जुटी पुलिस – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाकर तीन दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आम लोगों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मदद का झांसा और अपहरण
घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विजयवाड़ा से अकेले ट्रेन पकड़कर पटना पहुंची थी। जंक्शन पर मोबाइल चोरी होने के बाद वह बदहवास होकर रो रही थी। तभी आरोपी विकास ने उसे मदद का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया और उसे गांधी मैदान ले गया। विकास ने साजिश के तहत अपने दोस्त अरविंद को भी कार लेकर गांधी मैदान बुला लिया। फिर दोनों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर कार में जबरन बैठा लिया और फिर निर्भया कांड की तरह चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: आज सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बिहारवासियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में रातभर गैंगरेप
शाम होते ही आरोपी उसे सरिस्ताबाद के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीसरे साथी पवन को भी बुला लिया। एक कमरे में, जहाँ केवल एक चौकी और फ्रीजर रखा था, तीनों ने रातभर उस नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पीड़िता दर्द से तड़पती रही, लेकिन यह तीनों उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत करते रहे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद
कैसे पकड़े गए आरोपी?
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 2 मई की शाम विकास ने पीड़िता को दानापुर स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए, लेकिन कुछ देर के बाद आरोपी वापस वहां आया यह देखने के लिए कि लड़की कहीं पुलिस के पास तो नहीं गई। आरोपी वहां पहुंचकर फिर से लड़की को धमकी देने लगा। दोनों के बीच बहस होते देख रहे रेल यात्रियों को कुछ शक हुआ और उन यात्रियों ने तुरंत घटना की जानकारी दानापुर रेल पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी की निशानदेही पर आरोपी विकास और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कार मालिक अरविंद फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
स्पीडी ट्रायल के जरिए मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
घटना के संबंध में रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा की हैं। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के जरिए इन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
Post Comment