Loading Now

Bihar News: बेटे की शादी से 2 दिन पहले पिता का कत्ल, पेंट गोदाम में मिला शव; खुशियां मातम में बदलीं

सार

दरभंगा के बेलादुल्लाह मोहल्ले में बेटे की शादी से ठीक पहले पिता बबलू यादव की हत्या से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। वह मटकोर के लिए सामान लेने बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और बाद में उनका शव पेंट गोदाम से बरामद हुआ।

Bihar News :Two days before son's wedding,father murdered, turning joy of wedding mourning.

फाइल फोटो : बबलू यादव – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे की शादी से ठीक दो दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े बेटे की शादी के मटकोर कार्यक्रम के लिए सामान खरीदने बाजार गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

गोदाम से मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

खोज के दौरान पुलिस ने एक पेंट गोदाम से बबलू यादव का शव बरामद किया। आशंका है कि पुराने व्यवसायिक विवाद में उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के बड़े बेटे विकास कुमार की शादी 1 मई को होनी थी और घर में सभी तैयारियां चल रही थीं। घटना वाले दिन हल्दी-मटकोर का कार्यक्रम होना था। लेकिन पिता की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन

30 साल से पेंटिंग का काम करते थे मृतक

मृतक के बेटे विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता करीब 30 साल से मकान पेंटिंग का काम करते थे। वह पहले आरोपी के दुकान से ही ग्राहकों को पेंट दिलवाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद की दुकान खोल ली। इसके बाद दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और रंजिश शुरू हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक को गोदाम तक कैसे ले जाया गया और वहां हत्या कैसे की गई।विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

राजनीतिक रसूख का भी मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन यादव का इलाके में राजनीतिक रसूख है। उसकी मां प्रमिला देवी पंचायत समिति की सदस्य हैं। इस कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है। इस मामले में आरोपी चंदन यादव, उसके पिता महादेव यादव और दुकान के स्टाफ मुकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed