Loading Now

Bihar News : पिता नीतीश कुमार निकले थे निश्चय यात्रा पर, निशांत निकलेंगे ‘निश्चय रथ’ से; क्या है आगे की तैयारी

सार

तीन मई से जदयू नेता अपनी यात्रा पर निकल रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वह जिस रथ से निकलेंगे, उसका नाम निश्चय रथ रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को लेकर जनता और पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है

Bihar News: Nishant Kumar's visit from May 3, Champaran, Nishchay Rath, Nitish Kumar News

निशांत कुमार इसी रथ से अपनी यात्रा पर निकलेंगे। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी पहली राजनीतिक यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जिसके लिए एक हाईटेक रथ तैयार किया गया है। जिस तरह से नीतीश कुमार निश्चय यात्रा पर निकले थे, उसी तरह से निशांत की यात्रा निकलाने की कवायद चल रही है। जिस रथ से निशांत यात्रा पर निकलेंगे, उसका नाम ‘निश्चय रथ’ दिया गया है। इसी से वह सभी जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान वे अपनी पार्टी और अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, वे लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने दी सारी जानकारी
जदयू दफ्तर में प्रेस वार्ता करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तीन मई से निशांत कुमार की यात्रा शुरू हो रही है। नीतीश कुमार ने हमेशा चंपारण से अपनी यात्रा की शुरुआत की है। इसी तरह निशांत कुमार भी चंपारण से अपनी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। पहले चरण की यात्रा तीन और चार मई को होगी। इसमें वह पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण के जिलों के जदयू नेताओं से वह संवाद करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की यात्र वैशाली से शुरू होगी। इस यात्रा का नाम सदभाव यात्रा होगा। निशांत कुमार ने खुद इसका नामकरण किया है। वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए निकल रहे हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा में विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष यानी मैं, स्थानीय नेता, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी ने बताया दिल्ली में क्यों हुई बिहार के युवक की हत्या? कहा- BJP सरकार में ‘बिहारी’ होना अपराध है

Bihar News: Nishant Kumar's visit from May 3, Champaran, Nishchay Rath, Nitish Kumar News

जदयू का रथ। – फोटो : अमर उजाला

जदयू ने कहा- निशांत कुमार कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं
जदयू कार्यालय की ओर से कहा गया कि सरल, सहज और युवा सोच के प्रतीक निशांत कुमार सभी साथी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनके सहृदय व्यवहार से आज हर कोई प्रभावित है, उनकी यह व्यवहारकुशलता संगठन को मजबूत बना रही है। जदयू की ओर से यह भी बताया गया कि निशांत कुमार जिस रथ से यात्रा पर निकलेंगे उस पर एनडीए सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इनमें जीविका दीदी योजना, साइकिल योजना, नियुक्ति पत्र वितरण, बिहार पुलिस में महिला भर्ती, बापू टावर और मरीन ड्राइव जैसे विकास कार्य शामिल हैं।

रथ पर नीतीश कुमार के कामों का जिक्र किया गया
बता दें कि इस रथ पर लिखे संदेशों के जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल को प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है। भले ही वर्तमान में वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन इस यात्रा के माध्यम से उनके विकास कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। रथ पर ‘रोजगार मतलब नीतीश सरकार’ और ‘धन्यवाद नीतीश कुमार’ जैसे नारे भी अंकित हैं।

Previous post

पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में मार गिराया, वह एनडीए नेता था’ तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए ऐसा कहा

Next post

Bihar: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने होगा शुरू, 19.76 किमी परियोजना पूरी होने की अंतिम तैयारी

Post Comment

You May Have Missed