Loading Now

Bihar News: पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारी; हालत गंभीर


Patna Crime News: पटना में सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। लोग पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

Youth shot by criminals in Patna, condition critical: Bihar Police investigation

जांच में जुटी पुलिस।विज्ञापन

विस्तार

पटना में अपराधियों ने शनिवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक तीन गोलियां मार दी। गोलीबारी के बार इलाके हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर स्थित सराय गली की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने शाबान (30) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।
विज्ञापन

तीन गोलियां मारकर किया घायल
घायल युवक के परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर शाबान सादिकपुर गली स्थित एक कपड़े की दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और शाबान पर लगातार तीन गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

एनएमसीएच में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने शाबान को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी और आलमगंज थाना को दी। सूचना मिलते ही पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 राज किशोर सिंह और थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया, जहां से तीन खोखे बरामद किए गए हैं।

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी के पीछे पड़े प्रशांत किशोर! नाम के एलान पर जागे, शपथ के बाद मैदान में उतरे
आपसी विवाद से जुड़ा है मामला
एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घायल शाबान का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।विज्ञापन

Post Comment

You May Have Missed