Bihar News: पटना में किशोर की हत्या से हड़कंप, घर से बाहर निकला था, अपराधियों ने बेरहमी से मार डाला
सार
Patna Crime News: निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन न्याय की न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस।विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में किशोर की हत्या से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने स्थानीय नीतीश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंकित कुमार घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव के गले पर धारदार हथियार से हमले के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे यह साफ है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना पर पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहां एसडीपीओ तथा अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम भी पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। साथ ही, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।विज्ञापन



Post Comment