Loading Now

Bihar News: नालंदा में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, 90 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा

Bihar News: नालंदा में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, 90 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 09:04 PM IST

सार

नालंदा के राजगीर थाना में तैनात SI देवकांत कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह एक डॉक्टर से केस डायरी और जब्त पिस्टल रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था।

Nalanda news Bribe-taking police officer caught during surveillance in Nalanda

90 हजार लेते ही दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) देवकांत कुमार को शनिवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी राजगीर के गिरियक रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स के पास हुई।

डॉक्टर से की जा रही थी पैसे की मांग
जानकारी के अनुसार, आरोपी दारोगा एक स्थानीय डॉक्टर से केस डायरी लिखने और उनकी जब्त पिस्टल को रिलीज करने की रिपोर्ट बनाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित डॉक्टर संजय कुमार सिंह, जो नालंदा मोड़ स्थित मौसम हॉस्पिटल से जुड़े हैं, ने बताया कि उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था। केस डायरी बनाने और लाइसेंसी पिस्टल वापस दिलाने के बदले दारोगा उनसे लगातार पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन

फोन पर बार-बार दबाव, लोकेशन बदलकर बुलाया
डॉक्टर ने बताया कि उनसे कई बार फोन पर कहा गया कि बिना पैसे के काम नहीं होगा। शनिवार को उन्हें 90 हजार रुपये लेकर कैलाश आश्रम बुलाया गया। जब वह वहां पहुंचे, तो दारोगा ने सरकारी सीसीटीवी का हवाला देकर उन्हें गिरियक रोड स्थित ओला शोरूम और रिलायंस ट्रेंड्स के पास आने को कहा।
विज्ञापन

गाड़ी में बैठते ही टीम ने पकड़ा
डॉक्टर ने पहले ही इस मामले की शिकायत पटना के निगरानी ब्यूरो से कर दी थी। जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही डॉक्टर की गाड़ी रिलायंस ट्रेंड्स के पास रुकी, दारोगा देवकांत पैसे लेने के लिए गाड़ी में बैठ गया। पैसे हाथ में लेते ही सादे कपड़ों में मौजूद निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्जडॉक्टर ने कहा—निर्दोष को फंसाने की मिली सजा
गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था और आज आरोपी को उसके कर्मों की सजा मिल गई। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई थी। आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को पटना लेकर गई है, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Previous post

Bihar: ‘न्यायाधीश’ बना तो जेल गया, निकला तो ED ‘निदेशक’ बना! पटना के इस शख्स के फर्जीवाड़े की रोचक कथा पढ़िए

Next post

Bihar News: शादी की खुशियों पर चोरों का साया; गोपालगंज में तीन घरों में 17 लाख की चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

Post Comment

You May Have Missed