Bihar News: तीन दिन से गायब किशोरी का शव पोखड़ से बरामद, प्रेमी पर परिजनों को शक, जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पोखर से बरामद हुआ। परिवार ने किशोरी के प्रेमी पर घटना में शामिल होने का शक जताया है।

घटनास्थल की तस्वीर – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पोखर में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किशोरी बीते तीन दिन से लापता थी और परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। आज सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय पल्लवी कुमारी के रूप में की गई है।
तीन दिन से लापता थी किशोरी
विज्ञापन
मृतका की मां अनीता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले शाम करीब आठ बजे उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह आसपास या पास के बाजार गई होगी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोज में जुट गए। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंचकर की पूछताछ
परिजनों ने बताया कि वे बेटी के प्रेमी के घर भी गए और उससे संबंधित जानकारी ली, लेकिन उसके परिवार के लोगों ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, युवक पल्लवी पर शादी का दबाव बना रहा था।
प्रेमी पर जताया शक
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का प्रेमी ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा कि युवक नशे का आदी है और उन्हें संदेह है कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक पहले ही चोरी-छिपे शादी कर चुका था।
ये भी पढ़ें: कटिहार में आसमानी कहर, ठनका गिरने से तीन की मौत, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का एलान
पुलिस ने शुरू की जांच
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक पोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है
Post Comment