Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घर वही, पता बदला; सीएम आवास को लेकर क्या आया आदेश?
सार
Bihar News : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास खाली कर दिया है, लेकिन सम्राट चौधरी 20 दिन बाद भी उसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं। अब भवन निर्माण विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है। सीएम का मौजूदा घर ‘एक्सटेंशन’ हो गया है।

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस आवास में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहते थे। मतलब, एक अणे मार्ग के पते पर जाने में उन्हें समय लग रहा है। कुछ तैयारियां बाकी हैं। शायद मलेमास के बाद हो। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बीच का रास्ता निकाला है। एक अणे मार्ग से सटे पांच देशरत्न मार्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतौर डिप्टी सीएम रह रहे थे। अब पांच देशरत्न मार्ग को ही एक अणे मार्ग का एक्सटेंशन घोषित करते हुए मुख्यमंत्री आवास के रूप में चिह्नित कर दिया गया है।
भवन निर्माण विभाग की ओर से क्या कहा गया?
भवन निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया ह। भू संपदा पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव शिव रंजन ने कहा कि पहले के आदेश को विखंडित करते हुए आवास संख्या पांच देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से आवास संख्या एक, अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) के का विस्तारित अंग के रूप में चिन्हित किया जाता है। विज्ञापन
Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात
विज्ञापन
एक मई नीतीश कुमार ने खाली कर दिया था आवास
एक मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग आवास खाली कर दिया था। नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड में अब रह रहे हैं। इसे उन्होंने अपनी निगरानी में ही इसे तैयार करवाया है। पहले सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बना है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में अब सम्राट चौधरी रहेंगे। हालांकि, इसे सम्राट चौधरी अपने हिसाब से तैयार करवा रहे हैं। कुद मामूली बदलाव के बाद सम्राट चौधरी इसमें रहने आएंगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि मलमास के बाद ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस को अपना ठिकाना बनाएं।



Post Comment