Loading Now

Bihar: सुहाग की बलि, एनएच पर लाश और 12वें दिन बारात; सीवान के ‘हैवान’ इंजीनियर की खौफनाक कहानी

सार

सीवान में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक इंजीनियर ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। आरोपी दीपक कुमार अपनी पत्नी आराध्या को बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया और उसकी हत्या कर लाश को बोरे में भरकर नेशनल हाईवे के किनारे फेंक दिया।

Murdered wife, threw away her body, remarried 12 days later

पुलिस मामले की जांच में जुटी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक इंजीनियर पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की, बल्कि वारदात के चंद दिनों बाद ही दूसरी शादी रचाकर नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश भी की। यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के सहसा गांव का है, जिसे जानकर हर कोई दंग है।

12 अप्रैल को घर से साथ निकले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, सहसा गांव के रहने वाले विजय कुमार साह का 30 वर्षीय बेटा दीपक कुमार पेशे से इंजीनियर है। 12 अप्रैल को दीपक अपनी पहली पत्नी आराध्या कुमारी (23 वर्ष) को अपनी बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया था। आराध्या सारण जिले के रिवीलगंज (नयका बैजूटोली) के रहने वाले प्रवीण साह की पुत्री थी। उस दिन के बाद से ही आराध्या का मोबाइल बंद आने लगा और उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का सुराग नहीं मिला, तो परेशान पिता प्रवीण साह ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति दीपक कुमार को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो दीपक टूट गया और उसने अपना खौफनाक जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

NH किनारे बोरे में मिला सड़ा-गला शव
आरोपी ने खुलासा किया कि उसने करीब 12 दिन पहले ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। साक्ष्य छुपाने के लिए उसने शव को एक बोरे में बंद किया और बसंतपुर थाना क्षेत्र के सहरकोला लहेजी (NH-227A) के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से आराध्या का शव बरामद कर लिया है, जो काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला।

इंसानियत शर्मसार: शव फेंकने के बाद रचाया ब्याह
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के महज 12 दिन बाद ही आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। दीपक ने 21 अप्रैल को सीवान के पचरूखी थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा साह की पुत्री कुमारी पिंकी से धूमधाम से शादी रचाई। आरोपी को लगा था कि वह कानून की नजरों से बच जाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसके काले कारनामों का पर्दाफाश कर दिया।

ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दीपक कुमार से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में कोई और भी शामिल था। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Previous post

Bihar News: पटना में नवविवाहिता को मारकर दफनाया, मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने कर दी हत्या

Next post

Bihar News: जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने नहीं दिया पैसा, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Post Comment

You May Have Missed