Bihar: सड़क पर बिखर गया जीवन: ट्रेलर ने ली युवक की जान, परिवार में मातम
Bihar: गोपालगंज के विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने बाइक सवार युवक गोलू कुमार गुप्ता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

सांकेतिक – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को पीछे से रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस की देरी से पहुंचने पर लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सुआरहा मोड़ के पास हुआ हादसा
घटना मुसेहरी बाजार के सुआरहा मोड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार, मुसेहरी बाजार निवासी राजकिशोर साह के 30 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुप्ता अपनी बाइक से सुआरहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर ट्रेलर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की देरी से पहुंचने पर भड़के लोग
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी विजयीपुर पुलिस को दी, लेकिन करीब 30 मिनट तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता; जुर्माना न भर पाने पर महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
करीब 35 मिनट बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आक्रोशित लोग उग्र हो चुके थे। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के प्रति अपना आक्रोश तीखी प्रतिक्रिया के रूप में व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था और लोगों का आक्रोश जारी था। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।विज्ञापन
Post Comment