Loading Now

Bihar: शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका और पुलिस, दूल्हा भागा, वरमाला से पहले खुला बड़ा राज

सार

Bihar: दरभंगा के मनीगाछी क्षेत्र में शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हे की प्रेमिका पुलिस के साथ पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचते ही दूल्हा फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन पक्ष को सच्चाई बताकर शादी रुकवा दी। 

Girlfriend arrived wedding with Police Groom absconded police stopped second wedding Bihar

बहेड़ा थानाविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी की तैयारियों के बीच प्रेमिका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका को देखते ही दूल्हा संदीप मुखिया मौके से फरार हो गया। स्थिति को देखते हुए दुल्हन के पिता ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। वरमाला के लिए तैयार बैठी दुल्हन के सभी अरमान अधूरे रह गए। वहीं, थानाध्यक्ष ने दुल्हन के पिता को पूरा मामला समझाया, जिसके बाद वे हैरान रह गए।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुई कहानी
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के स्टाइल चौक निवासी संदीप मुखिया की मुलाकात वर्ष 2022 में पीड़िता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। इसके बाद संदीप उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गया, जहां दोनों एक निजी कंपनी में काम करने लगे। आरोप है कि इस दौरान संदीप लड़की की सैलरी जबरन ले लेता था और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता था।विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो व वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद जब युवती के पिता उसे वापस गांव लाने के लिए गुरुग्राम पहुंचे, तो संदीप और उसकी बहन ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया और कहा कि दोनों साथ रहकर नौकरी करेंगे।

घर से निकाला और शादी से किया इंकार
इसके बाद 18 जनवरी 2026 को संदीप ने गाली-गलौज करते हुए युवती को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बीच जब युवती के परिजनों को संदीप की दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो उन्होंने उससे और उसके परिवार से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने दरभंगा महिला थाना में चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया।

शादी के दिन हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
बताया जाता है कि 26 अप्रैल को संदीप की दूसरी शादी की तैयारी चल रही थी और बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने वाली थी। तभी प्रेमिका पुलिस के साथ फिल्मी अंदाज में वहां पहुंच गई। उसे देखते ही दूल्हा फरार हो गया। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने दुल्हन के पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और शादी रुकवा दी।

ये भी पढ़ें: शादी का भोज खाकर लौट रहे शख्स को लगी गोली, बीच-बचाव के दौरान घटी घटना; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि दुल्हन पक्ष को पूरी जानकारी दे दी गई है और शादी रोक दी गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Previous post

Bihar: सहरसा में सनसनीखेज चोरी, रिटायर्ड BSF अफसर के घर से 10.5 लाख के गहने गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

Next post

Bihar News: बेटा नहीं हुआ तो महिला की हत्या, तकिये से मुंह दबाकर ली जान; दो मासूम बेटियों से छिना मां का साया

Post Comment

You May Have Missed