Loading Now

Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदली: नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, चार बच्चों से छिना मां का साया

सार

Bihar News: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिला चार बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

marriage celebration turns tragic intoxicated husband beats wife to death

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के बेन थाना इलाके के बेलदरियापुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनमंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता रहता था।

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
परिजनों के अनुसार, घर में 25 अप्रैल को आरोपी की बहन की शादी तय थी और बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई, जिसने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया गया कि मृतका पूजा कर घर लौटी ही थी, तभी नशे में धुत पति ने उस पर अचानक हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर भागी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उस पर लगातार हमला करता रहा।
विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंतपरवलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई है। इस घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार सरकारी बस ने ली कपड़ा कारोबारी की जान; हादसे के बाद भड़का गुस्सा, बस में की गई तोड़फोड़

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विज्ञापन

Previous post

Bihar News: दोस्त के तिलक में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, लोड करते ही खुद को लगी गोली; मची चीख-पुकार

Next post

Bihar: तेज रफ्तार सरकारी बस ने ली कपड़ा कारोबारी की जान; हादसे के बाद भड़का गुस्सा, बस में की गई तोड़फोड़

Post Comment

You May Have Missed