Loading Now

Bihar: पुआल हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष: घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग, पति को बचाने में महिला को लगी गोली

Bihar: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में पुआल हटाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने एक परिवार के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें पति को बचाने गई महिला दुलारी देवी को गोली लग गई, जबकि एक किशोरी भी घायल हो गई।

dispute over straw in field in Nalanda resulted in woman being shot Nalanda

गोली लगने से घायल महिला – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में रविवार की सुबह वर्चस्व और मामूली विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। खेत में रखे नेवारी (पुआल) को हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चीख-पुकार और गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें अपने पति को बचाने गई एक महिला को गोली लग गई। इस हिंसक झड़प में एक किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

खेत में रखा पुआल बना विवाद की जड़
विवाद की जड़ तिलक गोप के खेत में जबरन रखी गई नेवारी (पुआल) बनी। पीड़ित तिलक गोप का आरोप है कि गांव के ही प्यारे गोप ने पिछले कई महीनों से उनके खेत में भारी मात्रा में पुआल डाल रखा था, जिससे उनकी मूंग की फसल बर्बाद हो रही थी। कई बार आग्रह करने के बावजूद जब पुआल नहीं हटाया गया, तो रविवार सुबह तिलक गोप ने फिर से इसकी शिकायत की। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी प्यारे गोप अपने दर्जनों हथियारबंद सहयोगियों के साथ तिलक गोप के घर पर चढ़ आया। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू की और फिर इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

पति को बचाने पहुंची महिला को लगी गोली, दो घायल
मारपीट के दौरान जब हमलावर तिलक गोप को निशाना बना रहे थे, तभी उनकी पत्नी दुलारी देवी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी बीच अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे दुलारी देवी के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इस हमले में बबलू गोप की पुत्री डोली कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। आनन-फानन में परिजनों ने घायल दुलारी देवी को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटे के छठियार की खुशियां पलभर में उजड़ीं; करंट से नवविवाहिता की मौत, घर में चीख-पुकार

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
वारदात की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस दल-बल के साथ गांव पहुंची, हालांकि पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।विज्ञापन

Post Comment

You May Have Missed