Loading Now

Bihar: कैंपस में खेलते-खेलते सात वर्षीय बच्चा हुआ लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Bihar: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर मोहल्ले में घर के कैंपस में खेलते-खेलते 7 वर्षीय बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

seven year child went missing while playing on campus family shocked and seeking police help Muzaffarpur Bihar

बिहार पुलिस – फोटो : सोशल मीडियाविज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर मोहल्ले से घर के कैंपस में खेलते-खेलते एक 7 वर्षीय बच्चा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। मामले की गुमशुदगी की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लापता बच्चे की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी रणधीर कुमार साह के 7 वर्षीय पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने की काफी खोजबीन
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर के सभी सदस्य कमरे में थे, जबकि बच्चा घर के नीचे कैंपस में खेल रहा था। वह अक्सर इसी तरह कैंपस में खेलता था। लेकिन जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थक-हारकर शनिवार को काजी मोहम्मदपुर थाने में बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीपीएससी की AEDO परीक्षा में पेपरलीक के आरोप; अब ईओयू करेगी केस की जांच, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

Previous post

Bihar News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकी तो प्रेमी संग महिला फरार, घर की नगदी-ज्वेलरी पर हाथ किया साफ

Next post

Bihar News : बिहार में पुलिस पर फिर हमला; ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, शराब से जुड़ा है मामला

Post Comment

You May Have Missed