Bihar: उपमुख्यमंत्री बोले- विपक्ष डर का माहौल बना रहा है, ‘ट्रिपल सी’ के प्रति NDA सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
सार
बिहार में नई सरकार बनने के बाद दूसरी बार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दूसरी बार प्रेस वार्ता की। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया, उस पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रेस वार्ता की। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड के कार्यालय में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही वर्तमान एनडीए सरकार, माननीय नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास, सुशासन और सद्भाव के मार्ग पर ही आगे बढ़ रही है। सरकार की ‘थ्री सी’ (क्राइम, करप्शन एवं कम्युनलिज्म) के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, सांप्रदायिकता के विरुद्ध पूर्व से लागू सख्त नीति को आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रखा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा लगातार भ्रामक प्रचार कर भय का वातावरण बनाया जाता रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि नागरिकता छिन जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार वक्फ संपत्तियों को लेकर भी निराधार बातें कही गईं, जो पूर्णतः असत्य सिद्ध हुईं। उन्होंने कहा कि विपक्ष स्पष्ट करे कि सीएए के तहत कितने लोगों की नागरिकता प्रभावित हुई तथा एसआईआर में कितने पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष इस प्रकार की राजनीतिक कुटिलता में निपुण है, जहां वह असली मददगार को गुनाहगार और असली गुनाहगार को मददगार के रूप में प्रस्तुत करता है। किंतु अल्पसंख्यक समाज अब यह समझ चुका है कि उसका वास्तविक हितैषी कौन है और कौन केवल भ्रम फैलाने का कार्य करता रहा है।
विज्ञापन
‘विकास की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई’
उपमुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समाज से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने उनके उत्थान के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व अल्पसंख्यक समाज का केवल भावनात्मक शोषण कर राजनीतिक लाभ उठाया जाता था, जबकि उनके वास्तविक विकास की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई।
Bihar News: आज दिल्ली क्यों जा रहे CM सम्राट चौधरी? जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मिले, कैबिनेट विस्तार कब?
‘अब अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो चुका है’
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु जो कार्य हुए हैं, वे आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है, बच्चों के पोषण और छात्रों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो चुका है और सत्य को पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माननीय श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सभी समुदाय सुरक्षित रहे हैं और उनका सर्वांगीण विकास हुआ है, उसी प्रकार वर्तमान सरकार में भी उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित रहेगा।
Post Comment