रेलवे स्टेशन वाले ताजे खीरों का सच देख घूम जाएगा सिर, लोग बोले- हो कार्रवाई
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर बेठकर खीरे को हरे रंग में रंगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये खीरे असल में सड़े या पीले पड़ चुके थे, जिन्हें बाहर से चमकदार और ताजा दिखाने के लिए रंग या केमिकल में डुबोकर तैयार किया जा रहा था।

वायरल वीडियो – फोटो : X@ChapraZilaविज्ञापन
विस्तार
Women Painted Cucumber in Chemical: कटिहार रेलवे जंक्शन का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के भरोसे और सेहत, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले ताजे फल-सब्जियां यात्रियों के लिए राहत का साधन होते हैं, लेकिन इस बार जो सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर बेठकर खीरे को हरे रंग में रंगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये खीरे असल में सड़े या पीले पड़ चुके थे, जिन्हें बाहर से चमकदार और ताजा दिखाने के लिए रंग या केमिकल में डुबोकर तैयार किया जा रहा था। यानी जो दिख रहा है, वो सच नहीं और यही बात लोगों को सबसे ज्यादा बेचैन कर रही है।
विज्ञापन
यह वीडियो X पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद देखते ही देखते इसने हजारों लोगों का ध्यान खींच लिया। यूजर्स ने इस हरकत को “धीमा जहर” तक बता दिया। कमेंट्स की बाढ़ आ गई, किसी ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता जताई, तो किसी ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “अगर यही हमारे खाने में मिल रहा है, तो हम सुरक्षित कैसे हैं?”
Post Comment