Loading Now

Bihar: शादी से लौट रहे युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जामकर आगजनी

Bihar: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में समहुता गांव निवासी राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

protest by blocking road after death of youth in road accident today rohtas bihar news

सड़क जाम कर आगजनी करते लोग – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप गुरुवार की रात करीब दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान समहुता गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है, जो कटार गांव से शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था।

शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवक बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नाकेबंदी कर वाहन को पुलिस ने पकड़ा
वहीं हादसे के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो को पुलिस ने नाकेबंदी कर तुरंत पकड़ लिया। चूंकि स्कार्पियो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को जप्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म की कोशिश, करियर बर्बाद करने की धमकी और अब गोली मारने की धमकी; पुलिस गिरफ्त से आरोपी दूर

आक्रोशित लोगों ने की आगजनी
इधर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर दी और सड़क जाम कर विरोध जताने लगे। लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर तत्काल पहुंचे एएसपी अतुलेश झा ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया। 

Post Comment

You May Have Missed