Loading Now

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के भिलाईपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Newly married woman found dead in Muzaffarpur; dowry-related murder suspected, in-laws absconding

मामले की जांच में जुटी पुलिस – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के भिलाईपुर गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

दहेज और विवाद को लेकर आरोप
मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि शनिवार को बारिश के बीच मछली बनाने को लेकर विवाद हुआ। चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट की, जिससे नंदनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार, नंदनी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। तब से ही उस पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मांग पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा।

Post Comment

You May Have Missed