Loading Now

Bihar Crime: चाची निकली कातिल; जिसे गोद में खिलाया, उसी भतीजी की ली जान, सामने आई ये वजह

सार

Bihar Crime: किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। जांच में सामने आया कि चाची ने ही पारिवारिक विवाद में गला घोंटकर हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime Aunt turns killer kills niece she once cared for shocking motive revealed

पुलिस ने गहनता से की मामले की तब्दीश – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

बिहार के किशनगंज से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 8 वर्षीय मासूम की हत्या का रहस्य महज 48 घंटों में सुलझ गया, लेकिन सच की कड़वाहट ने सबको सुन्न कर दिया। जिस बच्ची को पूरा गांव ढूंढ रहा था, उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि घर के भीतर ही मौजूद उसकी सगी चाची (बड़ी मां) निकली।

मक्के के खेत से खुला मौत का राज
दो मई की सुबह खुशहाली के बीच मातम लेकर आई, जब मक्के के खेत से मासूम का बेजान शरीर बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कांड संख्या 71/26 दर्ज की। मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।
विज्ञापन

रिश्तों की दीवार के पीछे छिपा था ‘कातिल’
जांच के दौरान पुलिस की रडार पर कई बाहरी लोग थे, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी तफ्तीश की सुई बार-बार परिवार की तरफ ही घूम रही थी। जब संशय गहराया, तो पुलिस ने बच्ची की चाची, 40 वर्षीय हसना निशा को हिरासत में लिया। सघन पूछताछ और कड़ाई के आगे महिला का पत्थर दिल पिघल गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

विवाद बना जान का दुश्मन
पूछताछ में यह खौफनाक खुलासा हुआ कि मामूली पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते हसना निशा ने अपना आपा खो दिया। गुस्से की आग में अंधी होकर उसने उस मासूम का गला घोंट दिया, जिसने कभी उसे मां जैसा सम्मान दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव को पास के मक्के के खेत में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की बड़ी कामयाबी
पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और वारदात से जुड़े अन्य अहम सबूत बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुख्ता किया गया है। त्वरित कार्रवाई ने अपराधी को भागने या सबूत नष्ट करने का मौका नहीं दिया। फिलहाल, आरोपी चाची सलाखों के पीछे है

Previous post

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत; ओवरटेक बना हादसे की वजह

Next post

Bihar: माता-पिता से मिलने जा रही बहनों का अपहरण, राजस्थान ले जाकर बेचा; पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Post Comment

You May Have Missed