Loading Now

Bihar News: पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंजाम, सगे भाईयों पर हमला; एक की मौत

सार

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में पुराने विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बिजली के तार और पानी को लेकर चल रही दो साल पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

rohtas police investigation after murder with knife in minor dispute sasaram bihar news

घटना के बाद शोकाकुल परिजन – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले से मामूली विवाद में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव की है, जहां बीती रात पड़ोस के कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। मृतक की पहचान गिरधरिया गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, पड़ोस के दो परिवारों के बीच बिजली के तार और नल के पानी को लेकर पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 18 अप्रैल को भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और बीती रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घात लगाकर किया गया हमला
बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह अपने भाई वकील सिंह के साथ तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया और चाकू से कई वार किए। इस हमले में पप्पू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवसागर थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार घायल वकील सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

Previous post

Bihar News: भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित; महकमे में मचा हड़कंप

Next post

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा का बेटा मंत्री या कोई और? RLM ने कर लिया फैसला, दीपक प्रकाश के लिए रास्ता भी तय

Post Comment

You May Have Missed