Loading Now

बलिया में बरसे बिहार के पूर्व मंत्री, बोले- संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा

 निषाद को मुकेश सहनी ने चुनौती दी। कहा कि यूपी में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों के समर्थन से नेता बने हैं। 
 

Lashing out in Ballia former Bihar Minister Mukesh Sahni launched an attack on BJP

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 11 वर्षों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों के समर्थन से नेता बने हैं। 

कहा कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन

‎‎मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी विस चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ लहजे में संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत देते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़े।

Previous post

वैशाली में जंदाहा थाना प्रभारी को शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए और जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।

Next post

छपरा में आईसीडीएस की डीपीओ कार्यालय का वीडियो वायरल, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तीखी बहस

Post Comment

You May Have Missed