Loading Now

मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप पर बवाल; सिंदूरदान से पहले दूल्हे को लेकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर में शादी के दौरान सिंदूरदान से पहले दूल्हे को लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष ने दूल्हे पर आपत्ति जताते हुए शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन बारात बिना दुल्हन लौट गई। पढ़ें पूरी खबर…

Chaos at wedding mandap in Muzaffarpur dispute over groom before sindoor ceremony baraat returns without bride

दूल्हा बदलने का आरोप – फोटो : Amar Ujalaविज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। सिंदूरदान की रस्म से ठीक पहले दूल्हे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार, मनियारी थाना क्षेत्र निवासी कपिल सहनी के पुत्र रमेश सहनी की बारात धूमधाम से जगदीश मुखिया के घर पहुंची थी। जयमाला तक सब कुछ सामान्य रहा और दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की रस्म शुरू होने वाली थी, लड़की पक्ष ने दूल्हे को लेकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला शांत कराया
लड़की पक्ष का आरोप था कि उन्हें वह दूल्हा नहीं दिखाया गया, जिसे उन्होंने पहले देखा और पसंद किया था। इसके साथ ही उन्होंने दूल्हे को ‘मंदबुद्धि’ बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। इस आरोप के बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी शादी पूरी नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bihar News: पटना मेट्रो और सैटेलाइट टाउनशिप पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त; तय समय में पूरा करने के निर्देश

फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है कि आखिर जयमाला तक सब कुछ सही रहने के बाद अंतिम समय में विवाद क्यों खड़ा हुआ।

Previous post

: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

Next post

बेगूसराय में सनसनी, रेलवे यार्ड से राजमिस्त्री का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Post Comment

You May Have Missed