Loading Now

सासाराम के फजलगंज में 17 वर्षीय छात्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। मैट्रिक में खराब रिजल्ट के बाद अवसाद में आकर आत्महत्या की आशंका है। दरिगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bad BSEB result leads student to drastic step; family mourns

मृतक का फाइल फोटो और शोकाकुल ग्रामीणविज्ञापन

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम क्षेत्र के फजलगंज स्थित शिव कॉलोनी में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 17 वर्षीय छात्र की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। हरिओम रविवार को दरिगांव थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित अपने नए मकान पर आया था। छत से गिरने के बाद घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आत्महत्या की आशंका
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी और परिणाम अच्छा न आने के कारण वह गहरे अवसाद में चला गया था। बताया जाता है कि पिछले वर्ष उसने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की थी जिसके बाद उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार भी अपेक्षित अंक न मिलने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

Previous post

Bihar: छपरा के गोढा गांव में तिलकोत्सव के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय पार्षद ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Next post

Bihar News: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Post Comment

You May Have Missed