सासाराम के फजलगंज में 17 वर्षीय छात्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। मैट्रिक में खराब रिजल्ट के बाद अवसाद में आकर आत्महत्या की आशंका है। दरिगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक का फाइल फोटो और शोकाकुल ग्रामीणविज्ञापन
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम क्षेत्र के फजलगंज स्थित शिव कॉलोनी में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 17 वर्षीय छात्र की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। हरिओम रविवार को दरिगांव थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित अपने नए मकान पर आया था। छत से गिरने के बाद घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या की आशंका
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी और परिणाम अच्छा न आने के कारण वह गहरे अवसाद में चला गया था। बताया जाता है कि पिछले वर्ष उसने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की थी जिसके बाद उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार भी अपेक्षित अंक न मिलने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Post Comment