Loading Now

Bihar: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने होगा शुरू, 19.76 किमी परियोजना पूरी होने की अंतिम तैयारी

Bihar: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने होगा शुरू, 19.76 किमी परियोजना पूरी होने की अंतिम तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 03:22 PM IST

सार

Vaishali News: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने शुरू होगा। 19.76 किलोमीटर लंबी परियोजना से पटना-वैशाली संपर्क मजबूत होगा। राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से राहत मिलेगी और गांधी सेतु पर यातायात दबाव भी घटेगा।

Kacchi Dargah-Bidupur 6-Lane Bridge to Open timing Final Preparations Underway for 19.76 km Project Completion

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल शुरू होने की अंतिम तैयारी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के लिए बड़ी राहत की खबर है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल अगले महीने आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना का लगभग पूरा काम समाप्त हो चुका है और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की तैयारी है। वैशाली की ओर गंगा नदी की दूसरी धारा पर पुल के अंतिम सेगमेंट की लॉन्चिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही पुल के चालू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अगले महीने के अंत तक 19.76 किलोमीटर लंबा यह पुल पूरी तरह से चालू हो जाएगा।

स्टेट ऑफ आर्ट पुल और एप्रोच रोड तैयार
यह आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट ऑफ आर्ट पुल 9.76 किलोमीटर लंबा है, जबकि इससे जुड़ी एप्रोच रोड की लंबाई 10 किलोमीटर है। फिलहाल पुल का आधा हिस्सा पटना से राघोपुर दियारा तक 4.57 किलोमीटर में चालू है। इस हिस्से का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। अब शेष भाग भी शुरू होने से पूरी परियोजना जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से मिलेगी मुक्ति
राघोपुर और बख्तियारपुर के काला दियारा क्षेत्र की लाखों आबादी इसी पुल के सहारे पटना पहुंच रही है। इससे पहले बारिश के समय राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से पटना आना पड़ता था। पटना या जिला मुख्यालय हाजीपुर जाने के लिए लोगों के पास केवल नाव ही एकमात्र सहारा था। बरसात के दिनों में नाव यात्रा के दौरान कई दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब सिक्स लेन पुल शुरू होने के बाद लोगों को नाव की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा और जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन

पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा हाईवे को मिलेगा लाभ
इस पुल से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे भी गुजरेगा। इससे यह परियोजना केवल स्थानीय आवागमन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्रीय और राज्यस्तरीय परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती देगी। इस पूरी परियोजना की लागत 4988 करोड़ रुपये बताई गई है।

पढ़ें- Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग संकट, स्पाइसजेट फ्लाइट हवा में चक्कर काटती रही, यात्रियों की बढ़ी चिंता

तीन चरणों में पूरा हुआ निर्माण कार्य
पहले चरण में कच्ची दरगाह, पटना से वैशाली जिले के राघोपुर दियारा तक लगभग 4.57 किलोमीटर का काम पूरा हुआ। दूसरे चरण में वैशाली जिले के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक निर्माण किया गया। अब तीसरे चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक निर्माण कार्य चल रहा है, जो अंतिम दौर में है।

2015 में शिलान्यास, अब 2026 में होगा पूर्ण उद्घाटन
राज्य सरकार की यह पहली ब्रिज योजना मानी जा रही है। इसका शिलान्यास अगस्त 2015 में हुआ था। फरवरी 2016 में कार्यारंभ किया गया, जबकि जमीनी निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ। परियोजना की समयसीमा तीन बार बढ़ाई गई। पहली बार जनवरी 2021, दूसरी बार दिसंबर 2024 और फिर सितंबर 2025 तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया था। अब मई 2026 में इसे पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
यह पुल राघोपुर दियारा के लोगों का कई दशकों पुराना सपना पूरा करेगा। लंबे समय से लोग सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे ताकि नाव छोड़कर सड़क मार्ग से आसानी से यात्रा कर सकें। अब सिक्स लेन पुल मिलने से राघोपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। साथ ही हाजीपुर और पटना को जोड़ने वाली गांधी सेतु पर भी भारी वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Previous post

Bihar News : पिता नीतीश कुमार निकले थे निश्चय यात्रा पर, निशांत निकलेंगे ‘निश्चय रथ’ से; क्या है आगे की तैयारी

Next post

सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरी कैबिनेट में क्या सौगातें दी? 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Post Comment

You May Have Missed